पानीपत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हरियाणा में Join RSS मुहिम से तेजी के साथ विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा के विभिन्न जिलों से 41,504 लोगों ने संघ से संपर्क किया है। इनमें गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों से करीब 15 हजार लोगों के आवेदन मिले हैं । ज्वाइन आरएसएस (Join RSS) के माध्यम से संघ से जुड़ने की इच्छा रखने वाले इन लोगों में सर्वाधिक विद्यार्थी हैं। साथ ही अन्य लोगो में इंजीनियर, प्राइवेट कंपनी कर्मचारी, व्यापारी, वर्तमान एवं पूर्व सैन्यकर्मी, किसान, डॉक्टर, वकील, सरकारी कर्मचारी, प्रोफेसर तथा बैंक कर्मचारी भी सम्मिलित हैं।
आम तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लोग शारीरिक व्यायाम गतिविधि व शाखाओं के माध्यम से जुड़ते हैं। अब डिजिटल युग में संघ का यह डिजिटल प्लेटफार्म इसके विस्तार में सहायक सिद्ध हो रहा है।
राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने के लिए फाइव एस पर चलेगा संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश के कई हिस्सों में मतांतरण के संकेत पहले ही दिए थे। उच्चतम न्यायालय ने भी इस पर चिंता व्यक्त की थी। अब संघ इन सबको पार पाते हुए राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने के लिए फाइव एस (5-एस) पर काम करेगा। इसके तहत स्वाभिमानी, समृद्धशाली, सुशील संपन्न, संगठित एवं समरस भारत के साथ समग्र विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। संघ का मानना है कि कुछ स्वार्थी, राष्ट्रघातक तत्वों की कुटिलता के कारण कई सामाजिक और राष्ट्रीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगाई दो बार हाजिरी
तीन दिन की बैठक पर भाजपा सहित दूसरे राजनीतिक दलों की भी नजर है। सोमवार को भी करीब 2 घंटे के लिए CM मनोहर यहां पहुंचे थे। तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री के दो बार आगमन को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
वहीं, इससे पहले शनिवार को भी करीब एक घंटे के लिए CM यहां पहुंचे थे। 2024 में केंद्र और हरियाणा चुनाव की दृष्टि से भी RSS की तीन दिन की बैठक और सीएम की इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है। इस कारण यह है कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हैं। यह प्रतिनिधि सभा आज खत्म हो जाएगी, लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत 16 मार्च तक यहीं प्रवास करेंगे।
- आज से 70 दिन मथुरा भिवानी ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी: कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-नारनौल होकर चलेंगी
- CM मनोहर लाल का ऐलान:1.80 लाख तक इनकम वाली लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा फ्री; 3 लाख वालों की आधी फीस सरकार देगी
- खाटू श्याम जी के लिए आज से स्पेशल ट्रेनें: रेवाड़ी-नारनौल से चलेंगी दोनों ट्रेनें
- हरियाणा CM के OSD जवाहर यादव का इस्तीफा:BJP महासचिव बनाने की तैयारी
- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायाब सैनी का रेवाड़ी दौरा, राव को बताया सीनियर नेता
- आम आदमी पार्टी के समर्थन में आए डहीना के दो पूर्व सरपंच, जन आशीर्वाद यात्रा निकाल किया पार्टी का प्रचार
- हरियाणा में चढ़ेगा सियासी पारा, राजनीतिक पार्टियों ने शुरू की तैयारी
Join our WhatsApp Group