पंचकुला: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर पंचकूला पुलिस ने देर रात 10 बजे सरपंचों के पक्का धरने पर लगे तंबुओं काे उखाड़ दिया। पुलिस ने उनका पूरा बोरिया बिस्तर समेटना शुरू किया तो सरपंचों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शन कर रहे सरपंचों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर धरनास्थल करा लिया। कल सुबह पुलिस को HC में रिपोर्ट सौंपनी है।
आपको बता दें पंजाब एवं हरियाणा Highcourt ने पंचकूला में मार्ग को बाधित किए बैठे सरपंचों को हटाने का आदेश दिया है। हरियाणा सरकार को आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि ऐसा कर पाने में सरकार विफल रहती है तो सोमवार सुबह 10 बजे पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को Highcourt में खुद पेश होकर इस बारे में जवाब देना होगा।

जिसके बाद हरियाणा में ई-टेंडरिंग के खिलाफ पंचकूला में चंडीगढ़ बॉर्डर में पक्का धरना लगाकर बैठे सरपंचों पर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। सरपंचों को रोड ब्लॉक करने पर ACP कम एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट Highcourt ने नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें उन्हें 2 घंटे में रोड ख़ाली करने को कहा गया है।
- आज से 70 दिन मथुरा भिवानी ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी: कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-नारनौल होकर चलेंगी
- CM मनोहर लाल का ऐलान:1.80 लाख तक इनकम वाली लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा फ्री; 3 लाख वालों की आधी फीस सरकार देगी
- खाटू श्याम जी के लिए आज से स्पेशल ट्रेनें: रेवाड़ी-नारनौल से चलेंगी दोनों ट्रेनें
साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि अगर वह दिए टाइम में रोड खाली नहीं करेंगे तो रविवार 10 बजे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने होंगे।
Highcourt के आदेश पर फिलहाल पीछे हटे सरपंच, एक तरफ का रास्ता खोला
सरकार की सख्ती के बाद सरपंच पीछे हट गए। उनकी चंडीगढ़ और पंचकूला के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसके बाद उन्हें एक तरफ का रास्ता खोलने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब चंडीगढ़ से पंचकूला जाने वाला रास्ता खोल दिया गया है।