Haryana Board Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) ने 10वीं, 12वीं की डेटशीट को संशोधित कर दिया है।
रिवाइज्ड Haryana Board Date Sheet 2023 के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
Haryana Board Date Sheet 2023 ऐसे देखे नई डेट शीट
पहले शेड्यूल के अनुसार, बीएसईएच 10 वीं गणित की परीक्षा, जो पहले 13 मार्च को निर्धारित की गई थी, अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा के रिवाइज्ड टाइमटेबल के अनुसार यह पॉलिटिकल साइंस और मिलिट्री साइंस समेत अन्य विषयों के लिए भी डेट्स बदली गई हैं। इसके अनुसार, पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा जो पहले 14 मार्च, 2023 को होनी थी वो अब 13 मार्च, 2023 को आयोजित की जएगी। वहीं, सैन्य विज्ञान/नृत्य/मनोविज्ञान परीक्षा, जो पहले 13 मार्च को निर्धारित की गई थी अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। अब होमपेज पर रिवाइज्ड डेट शीट थ्योरी पेपर फॉर सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरीAcademic/Open/Regular/Re-appear/Additional/Improvement) Examination Feb./Mar.-2023 पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक डेट शीट प्रदर्शित की जाएगी।